कोडरमा: कोडरमा उपायुक्त ने पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं, चापानलों की स्थिति, बिजली कटौती और स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की गई।