मंझनपुर: नया नगर में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी, परिवार शादी समारोह में गया था, पुलिस कर रही है सीसीटीवी खंगालने
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया नगर प्रथम मोहल्ले में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 6 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए। घटना के समय घर के मालिक एखलाक अहमद अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। एखलाक अहमद गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।