Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
rishisarda104
1
उकलाना: प्रदेश में आत्महत्याओं को लेकर सद्भावना मंच उकलाना की बैठक हुई
Uklana, Hissar
| Oct 16, 2025
#miscellaneous
#death
#national
MORE NEWS
फरीदाबाद पुलिस से अपने साथी को छुड़ा कर ले गए वकील, पुलिस कुछ भी नहीं कर पाई
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026
काठमन्डी निवासी सुनील का अपहरण करके हत्या करने का मामला वारदात मे शामिल रहे चारो आरोपियो को किया गिरफ्तार संक्षिप्त हालात:- रोहतक पुलिस की टीम ने काठमन्डी निवासी सुनील का अपहरण कर हत्या करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे चार आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 07 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 28.07.2026 को काठमंडी निवासी नीरज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि नीरज के भाई सुनील का सर्वेश के साथ पैसो का लेन देन था। दिनांक 28.07.2026 को रात करीब 1 बजे नीरज का भाई सुनील, सुनील का दोस्त सुमित, सर्वेश, कौशल व सन्नी के साथ मकान के पास बैठे हुये थे तभी एक काले रंग की स्कोर्पियो आयी जिसमे सर्वेश, तनवीर, दीपक व कार्तिक अपने हाथो मे डंडे व हथियारो सहित हुये नीचे उतरे। हथियार के बल पर सुनील का अपहरण कर गाडी मे बैठाकर मौके से फरार हो गये। दिनांक 30.07.2026 को सुनील की लाश प्राप्त होने पर अभियोग मे धारा 103(1) ईजाद की गई। मामले की जांच सह.उप.नि सुशील कुमार द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.08.2026 को आरोपी सर्वेश पुत्र दिनेश निवासी जनता कालोनी, तनवीर पुत्र बलजीत निवासी गांव बालंद हाल सुनारिया चौक, कार्तिक पुत्र अनिल निवासी हरि सिंह कॉलोनी, दीपक पुत्र जयभगवान निवासी गांव खेडी आसरा झज्जर हाल श्रीनगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपीः- 1. सर्वेश पुत्र दिनेश निवासी बालंद हाल जनता कालोनी 2. तनवीर पुत्र बलजीत निवासी गांव बालंद हाल सुनारिया चौक 3. कार्तिक पुत्र अनिल निवासी हरि सिंह कॉलोनी 4. दीपक पुत्र जयभगवान निवासी गांव खेडी आसरा झज्जर हाल श्रीनगर रोहतक रजिस्ट्रड केसः- अभियोग संख्या 297 दिनांक .28.07.2026 धारा 103(1), 140(1), 140(3), 238ए, 3(5) बीएनएस थाना शिवाजी कॉलोनी
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मे स.उप.नि. सोमवीर की बेटी प्रीति पंवार ने जीता गोल्ड मेडल पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने प्रीति को दी बधाई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल हासिल कर चुकी है प्रीति पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने स.उप.नि सोमवीर की बेटी प्रीति पंवार को कॉमनवेल्थ 2026 में बॉक्सिंग मे 54 किलो भार वर्ग मे गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देकर पिता-बेटी का हौसला-अफजाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने प्रीति के उज्जवल भविष्य की कामना की है। पुलिस अधीक्षक ने मुक्केबाज प्रीति को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बुके भेट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रीति युवाओं खासकर लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल है। जिसने पढाई के साथ-2 अपने खेल पर भी ध्यान देकर लगन व कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया है। युवा पीढ़ी अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन व कड़ी मेहनत से कार्य करे तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करे। आज समाज में महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ हर क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा सफलता प्राप्त कर रही है। ग्लासगो, स्कॉटलैंड मे आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल( कॉमनवेल्थ गेम्स) मे रोहतक पुलिस मे कार्यरत बडेसरा जिला भिवानी निवासी स.उप.नि सोमवीर पंवार की बेटी प्रीति पंवार ने 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चली बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे 54 किलो भार वर्ग मे गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रीति ने एशियन गेम्स 2023 में 23 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चली बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे 54 किलो भार वर्ग मे ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया था इस दौरान क्वार्टर फाइनल मैच में प्रीति ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले मे हराया। प्रीति ने सन् 2017 मे बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। प्रीति ने वर्ष 2019 मे स्कूल नेशनल मे गोल्ङ मेङल तथा सन् 2020 मे खेलो इंडिया यूथ गेम गुवाहाटी मे रजत पदक जीत है। साल 2021 में सोनीपत मे हुए यूथ नेशनल चैंपियनशिप मे गोल्ङ मेङल जीता है। साल 2021 मे यूथ एशियन चैंपियनशिप 2021 में बॉक्सिंग मे 57 किलो भार वर्ग मे सिल्वर मेडल जीता है। एशियन चैम्पियनशिप 2022 जॉर्डन मे हुई। जिसमे प्रीति ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। साल 2022 में पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में भी प्रीति ने गोल्ड मेडल जीता है। थाना बहु अकबरपुर मे कार्यरत स.उप.नि सोमवीर पंवार ने खुशी इजहार करते हुए बताया कि उनकी बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। प्रीति ने ओलंपिक 2024 के लिये भी भाग लिया था जो चोट लगने के कारण सफलता प्राप्त नही हो सकी। चोट लगने के बाद भी प्रीति ने हार नही मानी और कठिन मेहनत के दम पर शानदार वापसी करते हुये 2025 मे ग्रेटर नोएडा मे आयोजित वर्ल्ड कप मे गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके उपरांत एशियन चैंपियनशिप 2025(मंगोलिया) मे भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढाया। प्रीति की इन उपलब्धियों पर परिवार सहित पुलिस विभाग मे भी खुशी का माहौल है।
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026
अलग-अलग स्थानो से दो युवक को अवैध हथियारो सहित किया गिरफ्तार दो देशी पिस्तौल व दो जिन्दा रौन्द बरामद रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानो से दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से दो देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि विनोद के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम भिवानी चुंगी के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये एचएसआईडीसी कुताना भिवानी रोड के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सचिन पुत्र राजकुमार निवासी दुबलधन के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी रोहतक मे अभियोग संख्या 313/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। स्पैशल डिटैक्टिव स्टाफ रोहतक की टीम सह.उप.नि मुनीश के नेतृत्व मे बहुअकबरपुर चौक हिसार रोड रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मोखरा बाईपास रोहत हिसार रोड पुल के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सन्जु पुत्र सुभाष निवासी मोखराखास के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिन्दा रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर रोहतक मे अभियोग संख्या 136/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर हिसार पुलिस द्वारा 05 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी पर थाना सिविल लाईन, हिसार मे गैर ईरादतन हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज है जिसमे आरोपी फरार चल रहा है।
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026
*गुरुग्राम पुलिस भारी बारिश में भी यातायात संचालन के दौरान सड़कों पर तैनात है* सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी होने के कारण संभावित हैवी ट्रैफिक को देखते हुए सुबह से ही पुलिस आयुक्त गुरुग्राम द्वारा सभी थाना SHO को यातायात संचालन के लिए सड़कों पर उतरने के लिए आदेश दिये गए है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण या अन्य कारणों से यातायात धीमा है वहाँ पर गुरुग्राम पुलिस की टीमें यातायात को सुचार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026