Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

🧍चाची की नज़र😁😁😁#brinjal #onion #funny #comedy #bhojpurisaan8911#

Panipat, Panipat | Oct 14, 2025

MORE NEWS

बहन से बदतमीजी, भाई ने घर पहुंचकर चला दी गोली...

फरीदाबाद के खेड़ी गांव में छात्र के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को AVTS-2 भूपानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फरीदपुर निवासी अभिषेक (22) और अमन उर्फ फल्लू (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, खेड़ी गांव निवासी रोहित ने शिकायत में बताया था कि उसका चचेरा भाई देव उर्फ भोला 12वीं कक्षा का छात्र है। 31 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे, फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में दबोचे गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए AVTS-2 भूपानी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना की सहायता से दोनों आरोपियों को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद अभिषेक से अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अमन की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।

छात्रा से बदतमीजी के आरोप ने भड़काया विवाद

पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक के चाचा की बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि देव उर्फ भोला ने छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक अपने साथी अमन के साथ छात्र के घर पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले अवैध पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बहन से बदतमीजी, भाई ने घर पहुंचकर चला दी गोली... फरीदाबाद के खेड़ी गांव में छात्र के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को AVTS-2 भूपानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान फरीदपुर निवासी अभिषेक (22) और अमन उर्फ फल्लू (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, खेड़ी गांव निवासी रोहित ने शिकायत में बताया था कि उसका चचेरा भाई देव उर्फ भोला 12वीं कक्षा का छात्र है। 31 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे, फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन में दबोचे गए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए AVTS-2 भूपानी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना की सहायता से दोनों आरोपियों को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद अभिषेक से अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अमन की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। छात्रा से बदतमीजी के आरोप ने भड़काया विवाद पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक के चाचा की बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि देव उर्फ भोला ने छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक अपने साथी अमन के साथ छात्र के घर पहुंचा और वहां फायरिंग कर दी। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले अवैध पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

Panipat, Panipat | Aug 5, 2026

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है. बुलढाणा जनरल अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गई हैं. डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. #Maharashtra #Buldhana #DoctorsStrike #Hospital #Healthcare

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड शिक्षक कथित तौर पर क्लासरूम में ड्यूटी के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि छात्र मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं। दावा है कि बच्चों के हाथ में शिक्षक का ही मोबाइल था। घटना के बाद सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। #Kannauj #UttarPradesh #GovernmentSchool #ViralVideo #UPNews

दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है .देखें Video... #Monsoon | #Rain | #delhi

🧍चाची की नज़र😁😁😁#brinjal #onion #funny #comedy #bhojpurisaan8911# - Panipat News