बखरी: बखरी विधायक संजय पासवान ने चकवनवार टोला के अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी
चकवनवार टोला के अग्निपीडितों के बीच विधायक संजय कुमार ने राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि दो दर्जन परिवारों का पिछले दिनों घर जलकर राख हो गया था। इसे तत्काल बारह हजार रुपए की दर से चेक और तिरपाल चूरा माचीस मोमबत्ती सहित निजी कोष से अंग वस्त्र आदि उपलब्ध कराया गया है।