महमूदाबाद: कोदौरा में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कीचड़ से बदहाल रास्ते, रामनवमी से पहले ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम कोदौरा में लंबे समय से साफ-सफाई न होने से रास्ते कीचड़ से भर गए हैं, जिससे आवागमन बाधित है। परेशान ग्रामीणों ने खुद सफाई शुरू की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्रामीणों का कहना है कि रामनवमी से पहले भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि इस दिन गांव में बड़ा आयोजन होता है। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।