मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना परिसर पर थाना अधिकारी की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने खेली जमकर होली
मारवाड़ जंक्शन थाना परिसर में थाना अधिकारी सरोज बैरवा की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने आज होली खेली। थाने के पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गुलाल एवं रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। थाना अधिकारी सरोज बैरवा एवं समस्त पुलिस जवानों ने फागुन के गीतों पर जमकर नृत्य किया और ठुमके लगाए।