मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के नरसिंहपुरा गांव में खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग, मौके पर पहुंचा उपखंड प्रशासन एवं पुलिस
नरसिंहपुरा गांव में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस एवं उपखंड प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन की सूचना पर पाली से दमकल वाहन मौके पर पहुंची।आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं वहीं अनेक पेड़ एवं लकड़ियां जलकर राख हो गईं।