सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा के वायरल वीडियो पर दामाद शायान मसूद का करारा जवाब, बोले- परिवार को राजनीति में न घसीटे
सहारनपुर में पारिवारिक विवाद के बीच शायान मसूद ने फेसबुक लाइव आकर अपने छोटे भाई हमजा मसूद के आरोपों पर पलटवार किया। शायान ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर हमजा की वीडियो देखी, जिसमें उनके खिलाफ कई बातें कही गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हर बात का जवाब उनके पास है, लेकिन वह परिवार की बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहते।