बिसौली: आसफपुर में 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्राम संगठनों की महिलाएं बनेंगी सामुदायिक ऑडिटर
आसफपुर में दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम संगठन के आंतरिक सामुदायिक ऑडिटर्स विषयक 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को 12 बजे करीब स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में शुभारंभ किया गया।