सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी और आईजी हिमानी खन्ना ने गुरुवार को छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ ढोड़न बांध केन-बेतवा लिंक परियोजना स्थल का गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान भू-अर्जन, मुआवजा और पुनर्वास पैकेज की स्थिति की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने शेष समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।