Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No video available

आज #BharatJodoYatra के दौरान दौसा में इतिहास रच डाला।

3.4k views | Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Dec 17, 2022

MORE NEWS

विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन आयोजित

गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

 पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य संवर्धन एवं पशुधन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद हॉल में किया गया। सम्मेलन में विभागीय अधिकारियों, पशु चिकित्सकों तथा क्षेत्र के मैत्री एवं गौ सेवकों ने सहभागिता की। सम्मेलन में क्रियाशील एवं अक्रियाशील मैत्रियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण एवं नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पशुधन विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मैत्री एवं गौ सेवकों को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मैत्री एवं गौ सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सम्मेलन के समापन अवसर पर मैत्री गौ सेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा क्षेत्र में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जन जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपसंचालक डॉ. शैलेंद्र नेमा, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका देशमुख, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वाडिवा सहित समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं लगभग 30 मैत्री एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन आयोजित गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन विकास योजनाओं पर हुआ मंथन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गौवंश संरक्षण, पशु स्वास्थ्य संवर्धन एवं पशुधन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय मैत्री गौ सेवक सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद हॉल में किया गया। सम्मेलन में विभागीय अधिकारियों, पशु चिकित्सकों तथा क्षेत्र के मैत्री एवं गौ सेवकों ने सहभागिता की। सम्मेलन में क्रियाशील एवं अक्रियाशील मैत्रियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। इस दौरान गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण एवं नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पशुधन विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए मैत्री एवं गौ सेवकों को इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मैत्री एवं गौ सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन के समापन अवसर पर मैत्री गौ सेवकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा क्षेत्र में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जन जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपसंचालक डॉ. शैलेंद्र नेमा, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका देशमुख, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वाडिवा सहित समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं लगभग 30 मैत्री एवं गौ सेवक उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

श्रमिकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रम विभाग के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में भी योग दिवस मनाया गया। जिसमे सुबह 8 बजे से औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों से योग प्रशिक्षक द्वारा योग कराया गया हैं।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक तनाव के बीच संतुलन स्थापित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। योग सत्र के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए योग एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे। प्रशिक्षक द्वारा उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा “हर घर, हर दिन योग” के संकल्प को अपनाने की शपथ ली। उपस्थित श्रमिकों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रमिकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रम विभाग के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में भी योग दिवस मनाया गया। जिसमे सुबह 8 बजे से औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों से योग प्रशिक्षक द्वारा योग कराया गया हैं।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक तनाव के बीच संतुलन स्थापित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। योग सत्र के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए योग एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछे। प्रशिक्षक द्वारा उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा “हर घर, हर दिन योग” के संकल्प को अपनाने की शपथ ली। उपस्थित श्रमिकों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

कलेक्टर के निर्देशन में वर्षों पुराना रास्ता विवाद सुलझा

ग्राम खपरिया के एपी टोला में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया बंद मार्ग,

ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत खपरिया के एपी टोला में वर्षों से लंबित रास्ते के विवाद का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। लंबे समय से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय राजस्व एवं पुलिस दल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पक्षों से चर्चा की तथा प्रशासनिक सूझबूझ एवं समन्वय से बंद पड़े रास्ते को तत्काल खुलवाया।

इस दौरान ग्राम पंचायत खपरिया के सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का विधिवत समाधान सुनिश्चित किया गया। मार्ग खुलने से एपी टोला के निवासियों को आवागमन की सुविधा पुनः प्राप्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मार्ग खुलने से अब दैनिक आवागमन, कृषि कार्यों एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों में सुविधा होगी।

कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार सिवनी मालवा सुश्री पूनम सलामे, ग्राम पंचायत खपरिया के सरपंच श्री मनोज तिवारी, हल्का पटवारी श्री गौरव शर्मा, ग्राम कोटवार सहित पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त दल उपस्थित रहा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

कलेक्टर के निर्देशन में वर्षों पुराना रास्ता विवाद सुलझा ग्राम खपरिया के एपी टोला में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया बंद मार्ग, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत खपरिया के एपी टोला में वर्षों से लंबित रास्ते के विवाद का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। लंबे समय से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय राजस्व एवं पुलिस दल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पक्षों से चर्चा की तथा प्रशासनिक सूझबूझ एवं समन्वय से बंद पड़े रास्ते को तत्काल खुलवाया। इस दौरान ग्राम पंचायत खपरिया के सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का विधिवत समाधान सुनिश्चित किया गया। मार्ग खुलने से एपी टोला के निवासियों को आवागमन की सुविधा पुनः प्राप्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मार्ग खुलने से अब दैनिक आवागमन, कृषि कार्यों एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों में सुविधा होगी। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार सिवनी मालवा सुश्री पूनम सलामे, ग्राम पंचायत खपरिया के सरपंच श्री मनोज तिवारी, हल्का पटवारी श्री गौरव शर्मा, ग्राम कोटवार सहित पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त दल उपस्थित रहा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

इटारसी में पत्रकार पर जानलेवा हमला, सोहागपुर तहसील पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन

इटारसी में पत्रकार पर जानलेवा हमला, सोहागपुर तहसील पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 21, 2026

💠 कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच परीक्षा देने पहुंचे नीट परीक्षार्थी

💠 जिले में नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न* *1145 उपस्थित 138 रहे अनुपस्थित

➡️नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में रविवार 21 जून को आयोजित नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 1283 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 138 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रवार जानकारी के अनुसार पीएम एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में 515 में से 456 अभ्यर्थी उपस्थित रहे 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (आईटीआई) नर्मदापुरम में 408 में से 366 अभ्यर्थी उपस्थित हुए 42 अनुपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एसपीएम नर्मदापुरम में 360 में से 323 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए 37 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा, जांच, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकी। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया गया। नीट परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के दल द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

💠 कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच परीक्षा देने पहुंचे नीट परीक्षार्थी 💠 जिले में नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न* *1145 उपस्थित 138 रहे अनुपस्थित ➡️नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में रविवार 21 जून को आयोजित नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 1283 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 138 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रवार जानकारी के अनुसार पीएम एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में 515 में से 456 अभ्यर्थी उपस्थित रहे 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (आईटीआई) नर्मदापुरम में 408 में से 366 अभ्यर्थी उपस्थित हुए 42 अनुपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एसपीएम नर्मदापुरम में 360 में से 323 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए 37 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा, जांच, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकी। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया गया। नीट परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के दल द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026