कासगंज: सेवर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 10 साल के बालक को मारी टक्कर, बालक की मौके पर दर्दनाक मौत
ढोलना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सेवर गांव के रहने वाले कृष्णपाल का 10 वर्षीय बेटा प्रियांशु साइकिल से बिलराम से लौट रहा था। तभी रहमतपुर माफी और सेवर के बीच ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर से उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई।