अटेर: उप्र से मप्र कप जोड़ने वाला बरही गांव स्थित चंबल नदी का पुल फिर हुआ क्षतिग्रस्त,भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक
Ater, Bhind | Jun 21, 2026 भिण्ड उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला बरही गांव स्थित चंबल नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल एक बार फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। पुल के एक पिलर में आई खराबी के चलते भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। एमपी हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड ने इस संबंध में पत्र जारी कर प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया है।