खिजरसराय: एसडीओ और डीएसपी ने खिजरसराय प्रखंड के क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण
नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद नीमचक डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह अंचल निरीक्षक खिजरसराय अशोक सिंह खिजरसराय बीडीओ कुमारी सुमन ने क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खिजरसराय प्रखंड के 29 क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर बूथों पर होने वाली समस्या की जानकारी ली गई।