रामपुर: गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ गोष्ठी की
Rampur, Rampur | Jul 17, 2025 गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों में तैनात साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराधों से निपटने और जनता को बेहतर सेवा प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।