रामपुर: मिलक कोतवाली में तैनात दरोगा और सिपाही को महिला को अश्लील मैसेज भेजने पर किया सस्पेंड, ASP ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Jul 17, 2025 मिलक कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही को महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज करने के आरोप में सस्पेंड किया है। एडिशनल एसपी ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे अपने आवास पर मीडिया को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा बीते कल एक पीड़ित महिला ने शिकायत की, जिसकी जांच में मामला सही पाए जाने पर यह कार्येवाही हुई है,और अब इस मामले की जांच सीओ शाहबाद से कर रहे हैं।