रामपुर: गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में डीएम और एसपी की मौजूदगी में व्यापारी संगठनों के साथ बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Jul 17, 2025 गुरुवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके सुझाव मांगे, साथ ही समय पर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।