रामपुर: गुरुवार को नवाब गेट स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम कार्यालय का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 17, 2025 गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के साथ रामपुर शहर में अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण प्रथम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी "पीएम सूर्यघर योजना" के तहत सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया।