धनरुआ: धनरूआ में राजद कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप
9 जून 2026 धनरूआ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष