महोबा: ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला का पर्स चोरी, महोबा जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला का पर्स चोरी हो गया। गाजियाबाद निवासी आशा शुक्ला यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। वह दिल्ली से बांदा के लिए आ रही थी। इस दौरान रास्ते में ट्रेन के अंदर किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। इसमें तीन हजार रुपये, एक मोबाइल, घर की चाबी, कुछ अन्य सामान था। घटना की प्राथमिकी महोबा जीआरपी थाने में दर्ज की गई है।