बीना: सड़कों के गड्ढों के कारण खाद लेने जा रहे किसान की पिकअप पलटी, सवार मामूली घायल
Bina, Sagar | Oct 22, 2026 मंडी बामोरा निवासी शिवकांत अहिरवार शासन की टोकन व्यवस्था के तहत खाद लेने के लिए पिकअप से मालथौन जा रहा था।इसी दौरान बसाहरी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश की और अचानक पिकअप के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में और सड़क के गड्ढों से निकलते हुए चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई।