गुना नगर: ग्राम गुजराई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, भतीजे ने चाचा का सिर फोड़ा, हालत गंभीर
गुना जिले के ग्राम गुजराई में जमीन ठेके पर देने से इनकार करने पर भतीजे ने अपने 40 वर्षीय चाचा रामवीर यादव पर पत्थर से हमला कर दिया। 15 अप्रैल दोपहर हुए इस हमले में रामवीर के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।