सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने 20 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 118 लीटर अवैध शराब की जप्त पुलिस में बुधवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने बुधवार की शाम जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 20 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 118 लीटर अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने बताया है कि इस कार्यवाही में 20 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस ने की है।