गाज़ियाबाद: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने गाजियाबाद में झोंकी ताकत, रोड शो में कई नेता रहे मौजूद
गाजियाबाद में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे, जिससे लेकर प्रचार के अंतिम दिन यानी बुधवार को इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपना रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहे।