सांगानेर: हरमाड़ा में बीती रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश लूटने का प्रयास, पुलिस गश्त गाड़ी देखकर बदमाश मौके से फरार
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके मे बीती रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश लूटने की कोशिश करने का मामला सामने आया हैं। गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने एटीएम मे रखी नकदी के बॉक्स को तोड़कर उसमें से पैसे लूटने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हरमाड़ा थाना पुलिस की रात्रि गश्त गाड़ी को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही SHO पहुंचे।