रानीगंज: रानीगंज में मखाना खेती का रुझान बढ़ रहा है, किसानों को मिल रहा बेहतर मुनाफा
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बढ़हारा गांव में इन दिनों किसानों का रुझान तेजी से मखाना खेती की ओर बढ़ रहा है। पारंपरिक धान, गेहूं एवं अन्य फसलों की तुलना में मखाना की खेती अधिक लाभदायक साबित होने के कारण किसान इसे आय का बेहतर साधन मान रहे हैं। यही वजह है कि हर वर्ष मखाना की खेती का दायरा बढ़ता जा रहा है।