कासगंज: मानपुर नगरिया में झोपड़ियों में लगी आग, चार परिवारों का सामान राख हुआ, भैंस भी झुलसी
सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुर नगरिया में मक्का के भुट्टे भूनते समय निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दयाराम, नेम सिंह, प्रेमवती और मंदनपाल के परिवारों का अनाज, कपड़े व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक भैंस भी झुलस गई।