कलेर: मेहंदिया थाने में एसपी डॉ. नवजोत सिमी का जनता दरबार, मेला सुरक्षा व नहर मरम्मत की मांग उठी
Kaler, Arwal | Apr 11, 2026 मेहंदिया थाना परिसर में एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने 16 मई से शुरू हो रहे मधुश्रवा मलमास मेले के लिए विधि-व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। साथ ही मेहंदिया सोन नहर की जर्जर हालत से अवगत कराया, जिससे आवागमन में खतरा बना हुआ है। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए