सहारनपुर: सहारनपुर में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर हिंदू जागरण मंच ने किया नमन, सनातन समाज के गौरव के रूप में किया याद
सहारनपुर में हिंदू जागरण मंच की ओर से शुक्रवार दोपहर दो बजे ग्राम रसूलपुर कलां स्थित प्रांत मंत्री शिवम् जोगी के निवास पर हिंदू गौरव दिवस एवं पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह भी शामिल हुए।