पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र से संदिग्ध कार में 181.94 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र से वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कर को रोका गया जिसमें से 181.94 ड्रम स्मैक बरामद किया गया। वहीं मौके से एक कर और पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है। मामले में संलिप्त तीन अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर 3:15 पर मामले की जानकारी SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने दी है।