कैसरगंज: जरवल रोड इलाके में पति ने पत्नी की नाक दांत से काटी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की नाक काटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दंपति का एक चार वर्षीय पुत्र भी है। बताया जा रहा है कि आपसी झगड़े के दौरान पति ने गुस्से में आकर पत्नी की नाक दांत से काट ली। नाक का कटा हुआ हिस्सा नीचे गिर गया, ज