कोंडागांव: कोंडागांव जिले को 1 करोड़ 44 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों की मिली स्वीकृति, विभिन्न अधोसंरचनाओं का होगा निर्माण
28 जून को मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन मद तथा एनएमडीसी परिक्षेत्र विकास निधि मद से कोंडागांव जिले के लिए 1 करोड़ 44 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 94 लाख रुपए नगर पालिका परिषद कोंडागांव, जिला कोंडागांव एवं कोंडागांव विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपादित किए जाएंगे।