खलीलाबाद: भुजैनी दुर्गा मंदिर के सेवादार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी
भुजैनी गांव जाने वाले मार्ग स्थित भुजैनी दुर्गा मंदिर में कार्यरत सेवादार विजय कुमार (पुत्र खदेरू), निवासी लगड़ावर, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मर्चरी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।