कोलायत: कोलायत थाने में आपराधिक षड्यंत्र रचकर ₹98 हजार हड़पने का मामला दर्ज
कोलायत पुलिस थाने में आपराधिक षड्यंत्र रचकर 98 हजार रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला न्यायालय के आदेश के बाद इस्तगासा के जरिए दर्ज हुआ है। मंडाल चारणान निवासी चंद्रनाथ पुत्र मगान्नाथ जोगी ने कोलायत पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए बीसी नाम पर उससे 98 हजार रुपए ले लिए और वापस नहीं दिए