फूलपुर: आजमगढ़ के पल्थी बाजार में दो दिवसीय मेले का भव्य समापन, 51 जोड़ी दंगल में खूब जमी प्रतियोगिता
आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के पल्थी बाजार में हुआ दो दिवसीय मेला, जिसमें रामलीला समिति ने आयोजित कराया दंगल। पूर्वांचल के सैकड़ों पहलवान हुए प्रतियोगिता में शामिल, 12 हजार रुपये के इनाम वाले आखिरी मुकाबले में आजमगढ़ के सुजीत ने वाराणसी के आकाश को हराया। मेले में लाखों लोग झूले-खेल और स्वादिस्ट व्यंजनों का आनंद लेते दिखे।