ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़वापुर में दुर्गा अष्टमी पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया
ज्ञानपुर क्षेत्र के बडवापुर गांव में पहली बार दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसकी वजह से गांव के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि आज अष्टमी के दिन 108 कन्याओं को भोजन कराया गया और उनका पैर धोकर पूजा पाठ किया गया। यह आयोजन गांव में सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया गया है।