परबत्ता: उदयपुर गांव के चिमनी भट्ठा के पास जीएन बांध पर सड़क हादसे में एक महिला गंभीर घायल
परबत्ता प्रखंड के उदयपुर गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास जीएन बांध पर सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान उदयपुर गांव निवासी ज्योतिष ठाकुर की पत्नी गुंजन देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से यह घटना हुई, जिसके बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।