परसिया: नगर पालिका परासिया का बजट विशेष बैठक में सर्वसम्मति से पारित
नगर पालिका परासिया का बजट अंततः पारित हो गया। गुरुवार को चार बजे से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका का बजट रखा गया। बजट को बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इससे पहले पार्षदों ने बजट को पारित नहीं होने दिया था। अगली बैठक के लिए बजट को रख दिया गया था। बजट पारित नहीं होने से भुगतान नहीं हो पा रहे थे। जिससे कामकाज ठप हो गए थे।