मुगलसराय: मुगलसराय में विहिप विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
मुगलसराय के एक निजी होटल में रविवार दोपहर 01 बजे को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत की दो दिवसीय कार्यशाला दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक ब्रजेंद्र सिंह ने किया। कार्यशाला में काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।