कुचायकोट: कुचायकोट पुलिस थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार से एक मोटरसाइकिल सवार को करीब 30 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार।
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार से एक मोटरसाइकिल सवार को करीब 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 3:30 बजे दी गई। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है भेज दिया गया है।