ग्वालियर बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग का नया हब: CM डॉ. मोहन यादव की निवेश नीति को मिली बड़ी सफलता, 6,200 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव👆
ग्वालियर:
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेश प्रोत्साहन अभियानों का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। ग्वालियर को देश के एक प्रमुख 'टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब' के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साझा प्रयासों के चलते ग्वालियर आर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए कुल निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा ₹6,200 करोड़ से अधिक पहुँच गया है।
हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित निवेशक बैठक में देश-विदेश के दिग्गज निवेशकों ने मध्य प्रदेश की निवेश नीतियों पर भरोसा जताया। इस बैठक में ग्वालियर में टेलीकॉम उपकरणों के निर्माण के लिए ₹1,200 करोड़ से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव प
Morena, Morena | Sep 23, 2026