#पहाड़गढ़ ब्रजगड़ी सरपंच के पुत्र के गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल
पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल कर वीडियो बनाकर ग्रुप में शेयर करना ग्रामीण को पड़ा भारी!
#पहाड़गढ़ जनपद की ग्राम पंचायत ब्रजगढ़ी में पंचायत के विकास कार्यों से जुड़े वीडियो बनाकर ग्रामीणों के ग्रुप में शेयर करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि वीडियो शेयर किए जाने से नाराज सरपंच पुत्र ग्रामीण के घर पहुंचा और उसे जान से मारने तथा जेल भिजवाने की धमकी दी।
ग्रामीण का कहना है कि उसने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की स्थिति का वीडियो बनाकर ग्रुप में साझा किया था। इसके बाद कथित तौर पर सरपंच पुत्र उसके घर पहुंचा और वीडियो बनाने व शेयर करने को लेकर नाराजगी जताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
सवाल यह है—अगर पंचायत के विकास कार्यों की हकीकत का वीडियो बनाना ही गुनाह है, तो फिर सरकारी विकास कार्यों में पारदर्शिता कैसे आएगी? क्या ग्रामीणों को पंचायत के कामों पर सवाल उठ�
Morena, Morena | Sep 23, 2026