राशमि: राशमी में अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने किया जब्त, खनिज विभाग को दी सूचना
थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई संध्याकालीन गश्त के दौरान की गई, जिसके बाद खनिज विभाग को सूचना दी गई। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को उपरेड़ा नदी की ओर से एक बजरी से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव की तरफ आता दिखाई दिया। इस पर सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र जाखड़ ने ट्रैक्टर को रुकवाकर