ब्यौहारी: मार्बल खदान के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट, गश्त बढ़ाई
ब्यौहारी क्षेत्र स्थित पसगड़ी गांव के पास मार्बल खदान के आसपास तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया और निगरानी बढ़ा दी गई। रेंजर संदीप गौतम ने इसकी पुष्टि शनिवार सुबह 9 बजे की और बताया कि तेंदुआ जंगल क्षेत्र में था, रिहायशी इलाके से दूर है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।