इटारसी: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी
इटारसी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20103 के रवाना होते समय 75 वर्षीय महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरी। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आया घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मौके पर तैनात RPF के ASI प्रकाश बिल्लोरे और महिला आरक्षक प्रज्ञा ने बचाया।