Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

बांका: Baliya Mehra odni Dam Yahan per aadami Aakar ke rahata hai please Aakar ke Ek Bar is jungle mein check kar len prashasan

Banka, Banka | May 7, 2020

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व प्रशासन, लोक शिकायत, सहयोग शिविर, अतिक्रमण, पंचायत सरकार भवन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण से संबंधित लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंनेसात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान तहत  सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले  जनता दरबार एवं सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना अध्यक्षों को प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र भूमि की पहचान कर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सरकारी भूमि पर गलत तरीके से कायम जमाबंदियों की समीक्षा कर नियमानुसार रद्दीकरण (रद्द करने) की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कर्मी द्वारा कार्य के प्रति  लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिले के बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से चांदन, कटोरिया एवं बेलहर के अंचल अधिकारियों को आगामी श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ एवं मेला क्षेत्र में किए गए सभी अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने इ-मापी   लंबित  मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी राजस्व सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएं।

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व प्रशासन, लोक शिकायत, सहयोग शिविर, अतिक्रमण, पंचायत सरकार भवन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण से संबंधित लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंनेसात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान तहत सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार एवं सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना अध्यक्षों को प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के राजस्व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र भूमि की पहचान कर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सरकारी भूमि पर गलत तरीके से कायम जमाबंदियों की समीक्षा कर नियमानुसार रद्दीकरण (रद्द करने) की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कर्मी द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिले के बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से चांदन, कटोरिया एवं बेलहर के अंचल अधिकारियों को आगामी श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ एवं मेला क्षेत्र में किए गए सभी अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने इ-मापी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी राजस्व सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएं।

Banka, Bihar | Jul 14, 2026

आज  श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०), जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई।
      बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र से क्रियान्वयन की जाने वाली केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निदेश दिया गया कि वर्ष 2026-27 के लिये कार्यान्वयन होने वाली योजनाओं की भौतिक व वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार करें एवं सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

 बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक (के०भी०के०), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकस पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, उप निदेशक (कृ०अभि०), भूमि संररक्षण एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, बांका उपस्थित थे।

आज श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०), जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र से क्रियान्वयन की जाने वाली केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निदेश दिया गया कि वर्ष 2026-27 के लिये कार्यान्वयन होने वाली योजनाओं की भौतिक व वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार करें एवं सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक (के०भी०के०), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकस पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, उप निदेशक (कृ०अभि०), भूमि संररक्षण एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, बांका उपस्थित थे।

Banka, Bihar | Jul 14, 2026

आज  जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक बांका समाहरणालय के सभागार में आहुत की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा निम्न निर्देश दिया गयाः-

बैठक में संस्थागत प्रसव, सी-सेक्शन, पूर्ण टीकाकरण, लिंगानुपात, टीबी मुक्त भारत अभियान, नवजात शिशुओं की जन्मजात दोषों की जांच, चिकित्सकों की उपस्थिति, ओपीडी सेवाएं, बायोमेट्रिक उपस्थिति तथा BHAVYA पोर्टल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य सूचकांकों में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास किए जाएं तथा प्रत्येक प्रखंड में उपलब्धि में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। निजी स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले संस्थागत प्रसव की भी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

संस्थागत प्रसव की समीक्षा में जून माह की उपलब्धि फुल्लीडुमर एवं बेलहर को छोड़ सभी प्रखंडों का संचयी प्रगति की तुलना में कम पाई गई। शंभूगंज के कम प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं अपेक्षित सुधार नहीं होने पर प्रपत्र 'क' गठित करने का निदेश दिया गया।

सी-सेक्शन ऑपरेशन एवं संस्थागत प्रसव से संबंधित कम प्रतिवेदन पर संतोषप्रद जबाव नहीं मिलने पर संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो पदाधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उन्हें अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चिकित्सकवार ओपीडी की समीक्षा के दौरान कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में औसत प्रतीक्षा अवधि (Average Waiting Period) अधिक पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, सिविल सर्जन को प्रतिदिन 20 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की उपस्थिति का औचक सत्यापन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान, पूर्ण टीकाकरण, नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन हेतु प्रतिदिन के लक्ष्य को दोगुणा कर प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में प्रायः स्वास्थ्य से संबंधित सूचकांकों में कम उपलब्धि होने पर जिला पदाधिकारी के असंतोष व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक से उक्त के संदर्भ में स्पष्टीकरण की मांग की गयी।

बैठक के उपरांत सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कम उपलब्धि वाले प्रखंडों की विशेष निगरानी की जाए। कार्य में लगातार लापरवाही बरतने वाले आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

उक्त बैठक में डॉ० जितेन्द्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन, संचारी रोग पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DMHP), जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्ररेक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक बांका समाहरणालय के सभागार में आहुत की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा निम्न निर्देश दिया गयाः- बैठक में संस्थागत प्रसव, सी-सेक्शन, पूर्ण टीकाकरण, लिंगानुपात, टीबी मुक्त भारत अभियान, नवजात शिशुओं की जन्मजात दोषों की जांच, चिकित्सकों की उपस्थिति, ओपीडी सेवाएं, बायोमेट्रिक उपस्थिति तथा BHAVYA पोर्टल सहित विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य सूचकांकों में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास किए जाएं तथा प्रत्येक प्रखंड में उपलब्धि में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए। निजी स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले संस्थागत प्रसव की भी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। संस्थागत प्रसव की समीक्षा में जून माह की उपलब्धि फुल्लीडुमर एवं बेलहर को छोड़ सभी प्रखंडों का संचयी प्रगति की तुलना में कम पाई गई। शंभूगंज के कम प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं अपेक्षित सुधार नहीं होने पर प्रपत्र 'क' गठित करने का निदेश दिया गया। सी-सेक्शन ऑपरेशन एवं संस्थागत प्रसव से संबंधित कम प्रतिवेदन पर संतोषप्रद जबाव नहीं मिलने पर संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो पदाधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उन्हें अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकवार ओपीडी की समीक्षा के दौरान कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में औसत प्रतीक्षा अवधि (Average Waiting Period) अधिक पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, सिविल सर्जन को प्रतिदिन 20 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की उपस्थिति का औचक सत्यापन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान, पूर्ण टीकाकरण, नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन हेतु प्रतिदिन के लक्ष्य को दोगुणा कर प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में प्रायः स्वास्थ्य से संबंधित सूचकांकों में कम उपलब्धि होने पर जिला पदाधिकारी के असंतोष व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक से उक्त के संदर्भ में स्पष्टीकरण की मांग की गयी। बैठक के उपरांत सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कम उपलब्धि वाले प्रखंडों की विशेष निगरानी की जाए। कार्य में लगातार लापरवाही बरतने वाले आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उक्त बैठक में डॉ० जितेन्द्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन, संचारी रोग पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DMHP), जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्ररेक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Banka, Bihar | Jul 14, 2026

बांका: Baliya Mehra odni Dam Yahan per aadami Aakar ke rahata hai please Aakar ke Ek Bar is jungle mein check kar len prashasan - Banka News