Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

केदारघाटी के तिमली-बड़मा मोटर मार्ग पर पहाड़ भरभराकर ढहा, 80 गांवों का संपर्क टूटा 2013 आपदा के बाद से लगातार खतरे में है यह पहाड़ी, 26 करोड़ का ट्रीटमेंट प्रस्ताव वर्षों से लंबित, ग्रामीणों को मीलों पैदल चलने की मजबूरी, रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। वृहस्पतिवार को तिमली-बड़मा मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ी का विशाल हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर पूरी सड़क पर फैल गए और मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसके साथ ही करीब 80 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर यह भूस्खलन हुआ, वह वर्ष 2013 की आपदा के बाद से लगातार संवेदनशील बना हुआ है। हर मानसून में यहां पहाड़ी दरकती है और सड़क कई-कई दिनों तक बंद रहती है। इसके बावजूद स्थायी उपचार आज तक शुरू नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग ने इस भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज रखा है, लेकिन स्वीकृति के अभाव में योजना वर्षों से फाइलों में अटकी हुई है। मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर ग्रामीणों पर पड़ा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, छात्रों के स्कूल-कॉलेज आने-जाने, किसानों की उपज बाजार तक पहुंचाने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई। लगातार बारिश और ऊपर से गिर रहे पत्थरों के बीच मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा।

Uttarakhand, India | Aug 6, 2026

MORE NEWS