गारपा के घोटुल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चखा अबूझमाड़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद
स्थानीय खानपान परंपरा से हुए रूबरू, चापड़ा चटनी, कोसरा भात, कोलयारी तथा विभिन्न प्रकार की स्थानीय भाजियां, खीर सहित पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की
सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गारपा के घोटुल में स्थानीय आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। क्षेत्र की समृद्ध खानपान संस्कृति से परिचित होते हुए उन्होंने व्यंजनों की सराहना की और स्थानीय स्वाद की प्रशंसा की।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं पद्मश्री श्री पंडीराम मण्डावी ने भी पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।
#सुशासन_तिहार_2026 #SushasanTihar2026 #Narayanpur #Abhujhmaad #Maad
1 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Jun 2, 2026