कौंच: बरोदा कला गांव में घटतौली का वीडियो बनाने पर कोटेदार ने तोड़ा मोबाइल, पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Jun 1, 2026 कोंच तहसील के ग्राम बरोदा कला में राशन वितरण के दौरान घटतौली का वीडियो बनाना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। आरोप है कि कोटेदार और उसके नाती ने वीडियो बनाने का विरोध करते हुए ग्रामीण का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। गांव निवासी जगजीवन राम ने शिकायत में बताया कि वह 31 मई 2026 को राशन लेने कोटेदार मंसाराम की दुकान पर गया था, वही सोमवार सुबह 9 बजे SDM से शिकायत की है।